फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress got 38 nominations, including Jitin

कांग्रेस प्रत्याशी जितिन समेत 38 ने कराया नामांकन

Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress got 38 nominations, including Jitin
नामांकन कराने जाते ज‌ित‌िन प्रसाद।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत 38 प्रत्याशियों ने शुुक्रवार को नामांकन कराया। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में राष्ट्रीय लोकदल से गौरव ने शहर सीट और विविध कुमार ने कटरा तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रूपा देवी ने ददरौल सीट से नामांकन कराया। नामांकन के अंतिम दिन सर्वाधिक 13 उम्मीदवारों ने कटरा विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र जमा होने की अंतिम तिथि होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही नामांकन के लिए प्रत्याशियों के कलक्ट्रेट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले तिलहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद प्रस्तावक के रूप में पार्टी नेता उपेंद्र पाल सिंह और जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इसी के साथ विभिन्न सीटों पर नामांकन होने लगे। दोपहर एक बजे के बाद कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद अपने चचेरे भाई जयेश प्रसाद उर्फ जीसी बाबा के साथ दोबारा आरओ कक्ष पहुंचे। वहां मौजूद रिटर्निंग ऑफीसर पद्म सिंह को प्रत्याशी के अधिवक्ता बाबर खां ने निर्देशन पत्रों के तीन अन्य सेट प्रस्तुत किए। प्रस्तावक के रूप में निगोही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद अवस्थी, सपा तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजफर अली खां और सपा नेता सरनाम सिंह भी उपस्थित रहे। ददरौल सीट से गुरुदयाल, आेंकार सिंह वर्मा, प्रताप सिंह, कुबेर सिंह मौर्य और शोभित शर्मा, तिलहर सीट से अरुणा देवी, शिवम शर्मा, रमेश पाल और शाकिर, कटरा सीट से अभय प्रताप, जीतश कुमार, सूरजपाल, राजकुमार, छोटे लाल, कृष्ण पाल, दिनेश कुशवाहा, मंगालाल, जयवीर सिंह, सुनीता देवी, शिवपाल और रामसरन ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराया। 
विज्ञापन

पुवायां सीट से रजनीश कुमार और राकेश कनौजिया, जलालाबाद सीट से जगपाल, जयश्री, आशाराम, फतेहबहादुर और अनिल प्रियदर्शी ने निर्दलीय के रूप में पर्चे भरे। खास यह है कि नाम निर्देशन पत्र में कई निर्दलियों ने स्वयं को सिने अभिनेता राजपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी, राष्ट्रीय ईमानदार पार्टी, भारतीय सुभाष सेना, राष्ट्रवादी जनता पार्टी, राष्ट्र जनाधार पार्टी से जुड़ा बताया, लेकिन आरओ ने उनसे दस-दस प्रस्तावकों के नाम लेकर उन्हें गैरदलीय उम्मीदवारों के तौर पर मान्यता दी। नामांकन कराने वाले अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में शहर सीट से संजय कुमार, हीरालाल शुक्ल, रोहित दीक्षित, धर्मेंद्र पाल, लोकेश श्रीवास्तव और सर्वेश वर्मा शामिल रहे। 
विज्ञापन

रोशन समेत कई प्रत्याशियों के अतिरिक्त पर्चे जमा किए
 भाजपा प्रत्याशी के तौर पर तिलहर सीट से नामांकन करा चुके विधायक रोशनलाल वर्मा ने शुक्रवार को दो बार कलक्ट्रेट स्थित आरओ कक्ष जाकर निर्देशन पत्रों के दो अतिरिक्त सेट जमा किए। विधायक शुक्रवार को नामांकन शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना के साथ अपना पर्चा दाखिल करने कलक्ट्रेट गए। दोपहर 2.30 बजे के बाद विधायक वर्मा प्रस्तावकों के साथ फिर कलक्ट्रेट पहुंचे। कई अन्य प्रत्याशियों ने भी आखिरी दिन नामांकन पत्र के अतिरिक्त सेट जमा किए। तिलहर सीट से निर्दलीय के तौर पर पर्चा भर चुके अनीस कुमार ने शुक्रवार को भारतीय ईमानदार पार्टी से नामांकन पत्र का अतिरिक्त सेट जमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सीटों से 86 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
आठ दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 86 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। इनमें सर्वाधिक 19 प्रत्याशियों ने कटरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराया है। इसी तरह शहर और तिलहर विधानसभा क्षेत्र से 16-16, पुवायां से 13 और ददरौल तथा जलालाबाद से 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed