फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress clashed with police for snatching the effigy of government, injuries occurred in shock

सरकार का पुतला छीनने पर पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, धक्का-मुक्की में आईं चोटें

Fri, 02 Oct 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress clashed with police for snatching the effigy of government, injuries occurred in shock
शाहजहांपुर। हाथरस जाने की जिद पर अड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं पर बृहस्पतिवार को यूपी बार्डर के पास पुलिस के अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना पर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। शाम करीब पांच बजे सुभाष टावर (घंटाघर) स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना और महानगर अध्यक्ष तकवीम खां के संयुक्त नेतृत्व मेें धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार का पुतला जलाने का प्रयास पुलिस ने विफल करके पुतला छीना तो कांग्रेसियों ने भी तीखे तेवर अपना लिए। उनकी पुलिस से कुछ देर नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। इसमें कई को चोटें भी आईं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने हाथरस की बिटिया को न्याय और दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। उनके तेवर देख पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए। सीओ सिटी और थाना सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षण बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी लेकर पहुंच गए। इस बीच, कुछ कार्यकर्ता एक वाहन में छिपाकर रखा गया सरकार का पुतला लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। भनक लगने पर पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की मेें युकां अध्यक्ष रोहित सिंह और जिला सचिव सचिव फुरकान अहमद कुरैशी पुतला समेत सड़क पर गिर पड़े। इसमें फुरकान की कोहनी और रोहित के हाथ में चोट आने के साथ वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा के खरोंच लगने पर उनके हाथ से भी खून बहने लगा। इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष पवन सिंह, युकां के प्रदेश सचिव मनिल बाजपेयी, गायत्री प्रकाश अवस्थी, अतित बागी, अनूप वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री शर्मा, सुनीता सिंह, इरफान खां, पवन मिश्रा, शुभम सक्सेना, शहजाद खां, इकबाल अंसारी, प्रमोद मिश्रा, अन्नू मिश्रा, प्रशांत कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। हाथरस की बिटिया की आत्मिक शांति और न्याय दिलाने केे लिए आदर्श व्यापार मंडल की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को देर शाम महानगर अध्यक्ष सचिन शुक्ला के नेतृत्व में डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल से कैंडल मार्च निकाला। युवा व्यापारियों का समूह खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचा। वहां सभी ने बिटिया को मौन श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अंशुल अग्निहोत्री, आसिम अंसारी, विशाल अग्निहोत्री, अनन्य अवस्थी, विशाल दीक्षित, आदर्श राठौर, वरुण सक्सेना, रवि वर्मा, परमजीत, समर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed