फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress candidate's vehicle caught, police accused of demanding bribe

कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पकड़ने पर हंगामा, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 05 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate's vehicle caught, police accused of demanding bribe
जलालाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी की तीन गाड़ी को पुलिस ने किया सीज । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के वाहनों को पकड़ा तो मामला तूल पकड़ गया। प्रत्याशी गाड़ी छोड़ने के एवज में पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने लगीं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहीं हैं। शुक्रवार शाम थाने पहुंचे प्रत्याशी के पति को पुलिस ने गाड़ियां सौंप दीं।
विज्ञापन

तीन फरवरी की दोपहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्रुखाबाद रोड पर तीन गाड़ियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गाड़ियां कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कौर की थीं, जिनके अनुमति संबंधी कागजात की छायाप्रति थी। पुलिस ने वाहनों को थाने में खड़ा कर लिया और मूल कॉपी दिखाने को कहा। देर शाम प्रत्याशी गुरमीत के पति चश्मपाल सिंह थाने पहुंचे। आरोप है कि मूल प्रति और छायाप्रति में अंतर होने पर पुलिस ने गाड़ी छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर चश्मपाल सिंह की पुलिस से तकरार हो गई। पुलिस ने कागज सत्यापन के लिए एसडीएम के पास भेज दिए। प्रत्याशी पति का आरोप है कि पुलिस ने गाड़ियां छोड़ने के लिए एक लाख रुपये मांगे हैं। एक सिपाही को 55 हजार रुपये दे दिए गए। फिर भी गाड़ियां न छूटने पर बृहस्पतिवार देर रात चश्मपाल समर्थकों के साथ शाहजहांपुर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत के साथ प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। यहां कांग्रेस की विधानसभा प्रेक्षक अनामिका पहुंच गईं और उन्होंने पार्टी आलाकमान को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को सीओ मस्सा सिंह, थाना प्रभारी जयशंकर और चश्मपाल के बीच हुई वार्ता के बाद पुलिस ने गाड़ियों को रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरिजनल कागजात न दिखाने पर प्रचार करती मिलीं तीन गाड़ियों को कोतवाली लाकर लावारिस रूप में दाखिल कर दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपनी गाड़ियां बताकर जो कागजात दिखाए गए उनमें भिन्नता पाए जाने पर उन्हें सत्यापन के लिए आरओ के पास भेजा है। रिश्वत मांगने या लेने का आरोप निराधार है। - मस्सा सिंह, सीओ, जलालाबाद

-जलालाबाद में राजनीतिक पार्टी के वाहन के असली कागज मांगे गए थे। फोटोकॉपी और असली कागज में अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। सिपाही रनवीर सिंह पर रुपये मांगने का आरोप निराधार है। उसे थाने से हटाकर चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
एस आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed