फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   confluence of art and culture was seen in the youth festival in shahjahanpur

Shahjahanpur News: युवा उत्सव में दिखा कला-संस्कृति का संगम, युवाओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 23 Nov 2024 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 04:38 PM IST
सार

युवा उत्सव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी बहुत जल्दी तरक्की चाहती है। इसके लिए सोच अच्छी बात है, लेकिन संस्कार होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
confluence of art and culture was seen in the youth festival in shahjahanpur
युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजला

विस्तार

शाहजहांपुर में मेरा युवा भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, विज्ञान मेले में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यदि बच्चे संस्कारित होंगे तो शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व का विकास हमारे देश के वाताकरण के अनुकूल होगा। उन्होंने युवाओं को इंगित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी बहुत जल्दी तरक्की चाहती है। इसके लिए सोचना अच्छी बात है तो संस्कार होना भी जरूरी हैं। हमारा यह सोचना गलत है कि संस्कार भले न हों तरक्की होना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। वित्त मंत्री ने अटल प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और विज्ञान मेला का अवलोकन किया। इसके साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करने वालों को सम्मानित किया। इस मौके पर संसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, नमामि गंगे के समन्वयक विनय कुमार, युवा कल्याण विभाग से कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed