{"_id":"68ae0b1f6e4f50a93a060dfb","slug":"computer-and-many-other-things-found-missing-from-secretariat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151314-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सचिवालय से गायब मिला कंप्यूटर और काफी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सचिवालय से गायब मिला कंप्यूटर और काफी सामान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने मंगलवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव चक भिटारा के सचिवालय एवं स्कूल का निरीक्षण किया। सचिवालय बंद मिला। उन्होंने ग्राम प्रधान को तलब कर सचिवालय खुलवाया। इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान नहीं मिला। एडीएम ने मामले में एडीओ पंचायत से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद प्रधान पर कार्रवाई हो सकती है।
ग्राम पंचायत सचिव ने एडीएम को बताया कि कुछ दिन पहले उनकी तैनाती हुई है। सचिवालय में सामान नहीं होने की जानकारी प्रधान को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में कभी भी कंप्यूटर नहीं लाया जाता है। इस पर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत को पूरे मामले की जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिससे ग्राम प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। एडीएम एफआर ने कहा कि पंचायत सचिवालय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलना चाहिए। इस दौरान पंचायत सहायक उपलब्ध रहना चाहिए। कार्यालय में संबंधित सामान मौजूद रहना चाहिए। ऐसा न होने पर ग्राम प्रधान व सचिव पर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।