फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complete the sewer line work up to Garra gate within a week.

Shahjahanpur News: सप्ताह भर में गर्रा फाटक तक पूरा करें सीवर लाइन का काम

Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Complete the sewer line work up to Garra gate within a week.
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को सीवर लाइन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में देरी होने पर चिंता जताई और जल्द काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि सप्ताह भर में पुत्तूलाल चौराहे से गर्रा फाटक तक चल रहा कार्य पूरा करवाएं।
विज्ञापन


शहर में जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य दिसंबर 2023 तक पूरा करना था। हीलाहवाली के चलते कार्य पूर्ण नहीं हो सका। अब मार्च तक सारा काम खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अब भी कार्य की प्रगति बहुत अच्छी नहीं है। इसकी वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया। इस बीच जल निगम के अधिशासी अभियंता व पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर प्रगति की जानकारी ली और निर्माण में विलंब होने पर चिंता जताई। अधिकारियों ने बताया कि पीडब्लयूडी को निर्माण एजेंसी से एनओसी मिल गई है। कचहरी से केरूगंज चौराहा मार्ग को भी शीघ्र बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed