{"_id":"68ed575a48818ced2c09837a","slug":"complaint-to-co-for-not-paying-the-amount-for-leased-land-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155018-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पट्टे की जमीन की रकम नहीं देने की सीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पट्टे की जमीन की रकम नहीं देने की सीओ से शिकायत
विज्ञापन
जलालाबाद। अल्हागंज क्षेत्र के गांव कौदौली सुगसुगी निवासी सर्वेश ने एक भट्ठा मालिक पर पट्टे पर दी गई दस बीघा जमीन की रकम नहीं देने और जमीन खाली नहीं करने का आरोप लगाया है।
उन्हाेंने सोमवार को सीओ अजय राय से भेंट कर उन्हें इस आशय का शिकायती पत्र देकर इस मामले में अल्हागंज थाना पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्हाेंने सीओ को बताया कि हरदोई जनपद के पत्यौरा गांव में उनकी 18 बीघा जमीन है। इसमें से दस बीघा जमीन गांव के एक व्यक्ति को ईंट भट्ठा के लिए 20 हजार रुपये सालाना पट्टे पर दी थी।
सुरेश के अनुसार पांच साल बीतने के बाद भी भट्ठा संचालक ने न तो रुपये दिए और न ही जमीन खाली करने को तैयार है। सीओ के अनुसार मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद