फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint regarding an attempt to encroach upon a public road

Shahjahanpur News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की कोशिश की शिकायत

Fri, 05 Jun 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding an attempt to encroach upon a public road
तिलहर एसडीएम को ज्ञापन देते जरगवां के ग्रामीण। संवाद
तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र के गांव जरगवां में सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे की कोशिश के विरोध में गांव के तमाम लोग बृहस्पतिवार को दोपहर एसडीएम जीत सिंह राय से मिले और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम को गांव वालों ने बताया कि गांव में देवस्थान और प्राथमिक विद्यालय जाने का सार्वजनिक रास्ता है। यह मार्ग उनके आवागमन का प्रमुख साधन है। कुछ लोगों ने मार्ग और तालाब की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया। शनिवार को निर्माण के लिए बुनियाद खोदे जाने की शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया, लेकिन अब दोबारा रास्ते पर कब्जे की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। ज्ञापन पर झप्पू वाल्मीकि, नन्हे लाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बालिस्टर सिंह व राजपाल यादव के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed