{"_id":"699a0e0f9b7fa736f305d85e","slug":"complainants-are-pouring-in-officials-are-absent-how-can-solutions-be-found-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166220-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फरियादी उमड़ रहे, अधिकारी नदारद...कैसे मिले समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फरियादी उमड़ रहे, अधिकारी नदारद...कैसे मिले समाधान
विज्ञापन
मीरा। संवाद
शाहजहांपुर। संपूर्ण समाधान दिवस से कुछ अधिकारियों के नदारद रहने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से मौके पर लोगों की समस्याओं के समाधान का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों को कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सदर तहसील में एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने समस्याएं सुनीं। 23 में से केवल तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। वहीं, पुवायां में एसडीएम चित्रा निर्वाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। दोपहर 1:25 बजे नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी समाधान दिवस से चले गए। कई अधिकारियों ने नहीं आने से उनके विभाग के संबंधित शिकायतों पर एसडीएम को कॉल कर निस्तारण के निर्देश देने पड़े। इस वजह से ज्यादा समय में कम समस्याएं सुनी जा सकीं।
समाधान दिवस में सीओ, तहसीलदार, डिप्टी सीएमओ, सहायक विकास अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, बंडा, खुटार, सिंधौली के सहायक अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
तहसील सभागार में समाधान दिवस होता है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय सभागार गेट पर है, लेकिन वह समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक के स्थान पर लिपिक पहुंचे। गन्ना निरीक्षक की जगह प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, अवर अभियंता नलकूप की जगह सींच पर्यवेक्षक अजय कुमार, ईओ पुवायां बंडा, खुटार की जगह लिपिक, थाना प्रभारी पुवायां, खुटार, सिंधौली के स्थान पर दरोगा पहुंचे।
बीडीओ खुटार और सिंधौली के प्रतिनिधि समाधान दिवस में पहुंचे। सिंधौली और खुटार रेंजर के स्थान पर वन दरोगा आए। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि जो अधिकारी समाधान दिवस में नहीं आए हैं और जिन अधिकारियों ने अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजे हैं, उनकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
--
नहीं पहुंचे अधिकारी, सिर्फ दो समस्याएं निस्तारित
जलालाबाद में सीडीओ व एसपी (ग्रामीण) की अध्यक्षता मे होने वाले समाधान दिवस में शनिवार को दोनों अधिकारी नही पहुंचे। एसडीएम प्रभात राय की अध्यक्षता में शुरू हुए समाधान दिवस में सीओ अजय राय सहित कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे। 13 में से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
थाना अल्हागंज के प्रभारी व एडीओ (कोआपरेटिव) के अलावा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि सीओ व बीडीओ कलान में डीएम की अध्यक्षता में कलान में आयोजित समाधान दिवस में गए थे। अन्य तीन अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए एडीएम प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है।
--
तिलहर में 21 अधिकारी-कर्मचारी रहे अनुपस्थित
तिलहर तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने जनसमस्याएं सुनीं। 35 में से नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मोहल्ला मौजमपुर निवासी मेराज ने बताया कि वह पिछले तीन माह से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें एसआईआर में दिक्कत आ रही है। मोहल्ला खलील कटरा निवासी श्याम बिहारी ने पालिका स्तर पर कागजात पूरे न होने के कारण आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। 21 अधिकारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे।
--
शिकायतकर्ता के दोबारा आने की जरूरत न पड़े : डीएम
मिर्जापुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं गईं। इस दौरान 65 में से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित होने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम अभिषेक प्रताप को जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को दोबारा आने की जरूरत न पड़े। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
--
भरण पोषण के लिए गुजारे भत्ते का आदेश हुआ था। कोर्ट ने वसूली के लिए वारंट जारी किया है। 22 मई 2025 के आदेश को लेकर भटक रही हूं। राजस्व विभाग चुप्पी साधे बैठा है।
- रेखा देवी, रौतापुर कलां, खुटार
--
गांव से पसियाखेड़ा जाने वाले वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए कई प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। कब्जा नहीं हट सका है। अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
- गजोधर, अनावा, सिंधौली
--
जमीन बंटवारे को दायर किए गए वाद की सुनवाई के बाद जमीन के कुरे आवंटित किए गए थे लेकिन मौके पर कब्जा नहीं दिलाया गया। दो महीने से परेशान हैं।
- रामचंद्र, सराय साधौ, जलालाबाद
-- -- --
पांच साल पहले अपने मकान का एक भाग गांव के ही व्यक्ति के हाथ बेचा था। आरोपी शेष भाग पर कब्जा करता जा रहा है। न आरोपी पर कार्रवाई हो रही न कब्जा हटाया गया।
- मीरा, मुड़िया कलां, अल्हागंज
--
खेत से निकलने वाला रास्ता 12 साल से कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। कई साल से तहसील के चक्कर लगा रहे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
- धर्मेंद्र कुमार, कुतुआपुर
-- -- --
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आवेदन किया है। एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे है, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र बन नहीं पाया है।
- मिथिलेश, सिंजई
-- -
एसआईआर अभियान में कई अधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होना होता है अगर वे नहीं आते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अधिकारी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हैं। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाती है।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम