फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commuters Inconvenienced by Unauthorized Vehicles on the Highway

Shahjahanpur News: हाईवे पर डग्गामार वाहनों के कारण राहगीर परेशान

Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Commuters Inconvenienced by Unauthorized Vehicles on the Highway
निगोही के हमजापुर चौराहा पर ई-बस के आगे डग्गामार वाहनाें में सवारियां बैठालते चालक। संवाद
निगोही। कस्बे के बीच से निकले लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर की ओर बढ़ते ही एक लेन पर डग्गामार वाहनों की भरमार से राहगीरों का निकलना कठिन हो रहा है। जिला मुख्यालय से आकर रुकने वाली ई-बसों के आगे-पीछे यात्रियों की तलाश में ई-रिक्शा समेत तमाम डग्गामार वाहन आकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर, पुवायां, तिलहर और बीसलपुर मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगना रोजमर्रा की समस्या बन गया है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर जाने के लिए तैयार खड़ी ई-बस को भी डग्गामार वाहनों ने चारों ओर से घेर लिया। बस चालक देर तक हॉर्न बजाता रहा, लेकिन डग्गामार वाहनों के चालक वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। चौराहे पर पुलिस भी तैनात रही, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सिपाही सिर्फ तमाशबीन बने रहे। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चौराहे के आसपास पुलिस की पेट्रोलिंग कराकर वहां से डग्गामार वाहन हटाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed