{"_id":"68ee388b3e96d4e2a20e33da","slug":"community-halls-will-be-available-for-events-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155052-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध होंगे सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध होंगे सामुदायिक भवन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा बैठक की गई।
डीएम ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में बने सामुदायिक भवनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन सामुदायिक भवनों में आमजन के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक आयोजनों के लिए उचित दरें निर्धारित की जाएं। उनके विधिवत संचालन की जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों को सौंपी जाए।
डीएम ने नगर निकायवार अधिशासी अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए। एकत्र कचरे को नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाया जाए। संवाद