{"_id":"68516c79cc9a66897304e35c","slug":"commotion-over-death-of-maternity-in-private-hospital-allegation-of-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146213-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर आ गई और लोगों को शांत कराया।
निगोही क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 15 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 16 जून की रात्रि आठ बजे अचानक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
वह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि, देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।