फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commissioner and IG examined the arrangements before CM's program

Shahjahanpur News: सीएम के कार्यक्रम से पहले कमिश्नर और आईजी ने परखीं व्यवस्थाएं

Fri, 05 May 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and IG examined the arrangements before CM's program
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले जनसभा स्थल का निरीक्षण करतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डा
- संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डा. राकेश सिंह रविवार को यहां पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए। इसके बाद कमिश्नर और आईजी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इसमें सांस्कृतिक मंच, मैदान आदि की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश दिए। इस दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed