फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Comment made about SP chief's daughter... apologized when the police arrived at the house.

Shahjahanpur News: सपा प्रमुख की बेटी पर की टिप्पणी...पुलिस घर पहुंची तो मांगी माफी

Sun, 14 Jun 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Comment made about SP chief's daughter... apologized when the police arrived at the house.
शाहजहांपुर/रोजा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने के साथ ही फोटो शेयर करने के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई। सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला ने माफी मांग ली है।
विज्ञापन

एक महिला ने वीडियो बनाते हुए उस में सपा प्रमुख की बेटी पर टिप्पणी की। वीडियो में दो फोटो लगाए गए। किसी ने वीडियो को शाहजहांपुर पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शेयर किया। इसमें लिखा कि महिला व्यू और लाइक के लिए किसी की छवि को धूमिल कर रही है। महिला को रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा गांव का बताया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए रोजा पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने बरतारा में महिला की तलाश शुरू की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि महिला ने अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली है। इसके चलते उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed