फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colors rained after Holika Dahan

Shahjahanpur News: होलिका दहन के बाद बरसा रंग

Thu, 05 Mar 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Colors rained after Holika Dahan
बहादुरगंज क्षेत्र में पंखी चौराहा पर होली के दौरान नाचते युवा। संवाद
शाहजहांपुर। रंग-उल्लास और उमंग का त्योहार होली बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। होलिका दहन के बाद खूब रंग बरसा। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। इस बीच गुलाल लगाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक घराें पर जाकर होली मिलने व मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के जयकाराें के बीच होलिका दहन किया गया। उसके बाद लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर आखत डाले। उसके बाद रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनों के साथ मिलकर होली खेली। उसके बाद सड़कों पर होली खेलने के लिए निकल पड़े। जो जहां मिला, उसे रंग से सराबोर कर दिया। हुरियारों की मस्ती के चलते लोग होली पर मस्त नजर आए। बड़ों से लेकर बच्चे तक होली के उल्लास में शामिल हुए। इस दौरान छतों से रंग भी बरसाया गया। रंग-गुलाल लगाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


--
मंत्री को गुलाल लगाकर खेली होली

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना होली पर नगर में रहे। सुबह से ही लोग उनसे खेली खेलने पहुंचने लगे। उन्होंने लोगों का मुंह मीठा कराया। इस बीच आईजी रेंज ने भी उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सपा जिलाध्यक्ष ने लोगों के घर जाकर दी बधाई
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से मुलाकात कर होली की बधाई दी। इससे पहले सपा कार्यालय पर होली मिलन समारोह भी हुआ।
--
ग्रामीण क्षेत्रों में खूब उड़ा गुलाल, लोगों ने दी बधाई
जलालाबाद। विभिन्न स्थानों के होलिकास्थलों पर होलिका माता के जयकारों के साथ लोगोंं ने आखत डाले। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य चौराहे पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल व भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से त्योहार मनाते हुए लोगों को अबीर गुलाल लगाया। गांव लहसड़ी स्थित श्री देवधाम आश्रम में स्वामी सत्यदेव महाराज ने युवाओं के साथ होली खेली और सभी को नशे से दूर रहने की अपील की। संवाद

बहादुरगंज क्षेत्र में पंखी चौराहा पर होली के दौरान नाचते युवा। संवाद

बहादुरगंज क्षेत्र में पंखी चौराहा पर होली के दौरान नाचते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed