{"_id":"668c7009582043aef602b73c","slug":"colleges-can-release-merit-list-on-july-11-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-122399-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महाविद्यालय 11 जुलाई को जारी कर सकते हैं मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महाविद्यालय 11 जुलाई को जारी कर सकते हैं मेरिट सूची
Tue, 09 Jul 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय 11 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर सकते हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश पंजीकरण और आवेदनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की थी। अगर विश्वविद्यालय पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाता है, तो महाविद्यालय प्रवेश के लिए 11 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर सकते हैं।
इस वर्ष जिले के सभी राजकीय, एडेड और वित्तपोषित महाविद्यालयों में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 मई से शुरू हुए थे। पंजीकरण की आखिरी तिथि नौ जून निर्धारित की गई थी। 15 जून तक आवेदनपत्र कॉलेजों में जमा करने थे, लेकिन कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए कम आवेदन पहुंचने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी थी। अब पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही आवेदनपत्र भी जमा किए जा सकेंगे।
जीएफ कॉलेज में प्रवेश प्रभारी सुहेल अख्तर ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद छात्र-छात्राएं अपना आवेदनपत्र 10 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद ने बताया कि दस जुलाई तक पंजीकरण और आवेदनपत्र जमा होंगे। यदि अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया गया तो 11 जुलाई को मेरिट सूची जारी हो सकती है।