फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Collection of property and water taxes has begun; self-assessment will be required.

Shahjahanpur News: गृह व जलकर की वसूली शुरू, करना होगा स्वमूल्यांकन

Wed, 31 Dec 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Collection of property and water taxes has begun; self-assessment will be required.
टाउनहॉल ​स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से गृहकर और जलकर वसूलने की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए करदाता से उसकी प्रॉपर्टी का स्वमूल्यांकन कराया जा रहा है। इससे पहले नगर निगम ने वार्डों का सर्वे कराया था। 26 हजार से बकायेदारों से 13 करोड़ से अधिक की वसूली हो चुकी है। निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। इनको नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका शाहजहांपुर को 27 अप्रैल 2018 को नगर निगम का दर्जा मिला था। निगम क्षेत्र का विस्तार कर 26 गांवों को शामिल किया गया। नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में गृहकर और जलकर देने वाले 57 हजार लोग हैं। निगम की ओर से अब तक 60 वार्डों में 57 हजार लोगों को करदाताओं के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें से 26 हजार लोगों ने 13 करोड़ 46 लाख रुपये का गृहकर और जलकर टैक्स जमा किया है।
विज्ञापन

अब निगम की ओर से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 31 दिसंबर तक गृहकर और जलकर जमा करने पर पांच प्रतिशत ब्याज की छूट दी जा रही है। इसमें बुधवार को अंतिम दिन होगा। माना जा रहा है कि अंतिम दिन कर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्तमान में हैं 31 हजार बकायेदार
नगर निगम की ओर से गृहकर और जलकर जमा कराने के लिए एक अगस्त से 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत कर की छूट दी गई थी। इसमें 26 हजार बकायेदारों से 13 करोड़ 46 लाख रुपये की वसूली की गई। अब निगम की ओर से एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक पांच फीसदी कर की छूट दी जा रही है। वर्तमान में 31 हजार बकायेदार हैं जिनसे नगर निगम को वसूली करनी है।

------
स्वमूल्यांकन की प्रक्रिया
स्वमूल्यांकन प्रक्रिया में करदाता अपने आवासीय और गैरआवासीय भवनों की स्वयं ही रिपोर्ट बनाकर नगर निगम को देगा। इसमें करदाता को अपने आवासीय कमरे, ड्राइंगरूम, आच्छादित बरामदे की लंबाई और चौड़ाई 100 प्रतिशत, किचन, स्टोर, बालकनी, कॉरिडोर की लंबाई और चौड़ाई का 50 प्रतिशत, गैराज का 25 प्रतिशत हिस्सा प्रति वर्ग फुट जोड़ा जाएगा। इसमें क्षेत्र को 12 माह से गुणांक निकाला जाएगा। इसके बाद प्रति वर्ग फुट मीटर निकल आएगा। सड़क की चौड़ाई के हिसाब से गृहकर और जलकर निर्धारित किया जाएगा। इसमें पांच मीटर, पांच से 10 मीटर और 10 मीटर से अधिक सड़क पर बने आवासों का गृहकर और जलकर अलग-अलग तय किया गया है। मुख्य मार्गों का गृहकर और जलकर अधिक होता है। कम चौड़ी सड़कों के किनारे बने आवास का गृहकर और जलकर अपेक्षाकृत कम रहता है। व्यावसायिक भवनों पर आवासीय से अधिक कर लगता है। इसके बाद नगर निगम खुद सत्यापन कराता है।

--
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार स्थिति

- पूर्व में नगर निगम की जनसंख्या - 3,51,893

- प्रस्तावित क्षेत्र शामिल करने पर जनसंख्या - 3,56,269
--
गृहकर और जलकर वसूली की प्रक्रिया तेज चल रही है। स्वमूल्यांकन में आवास के स्वामी को खुद आवास की चौड़ाई और लंबाई के आधार पर कर को निर्धारित करना है। इसके बाद निगम की टीम से इसका सत्यापन कराया जाएगा। वर्तमान में बकायेदारों से कर वसूली पर जोर दिया जा रहा है।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed