{"_id":"6123f5db8ebc3e79d7617adf","slug":"colectrate-shahjahanpur-news-bly457275838","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक अवकाश से कलक्ट्रेट में दिन भर रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक अवकाश से कलक्ट्रेट में दिन भर रहा सन्नाटा
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक के तहत सोमवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश के दि?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित होने पर कलक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रध्वज पहले ही झुकाया जा चुका है। सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा उनके शोक सम्मान में घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण सभी सरकारी कार्यालय और कोषागार बंद रहने से कलक्ट्रेट परिसर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
इस कारण सामान्य कार्य दिवसों में वादकारियों और फरियादियों की भीड़ से घिरा रहने वाला कलक्ट्रेट परिसर दिन भर सुनसान रहा। हालांकि, सुबह के वक्त कुछ विभागों के अधिकारी और कर्मचारी थोड़ी देर को अपने कार्यालयों में पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री को शोक श्रद्धांजलि देकर लौट गए। विकास भवन के भूतल सहित प्रथम और द्वितीय तल के कुछ कार्यालय भी थोड़ी देर खुलने के बाद बंद हो गए। इस बीच, थोड़ी देर को वहां थोड़ी हलचल दिखी, जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे। उस वक्त प्रशासनिक अधिकारियों में केवल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान मौजूद रहे। संवाद
मेडिकल कालेज में हुई शोकसभा
मिर्जापुर। संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा हुई। इसमें दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन नीलेश यादव, प्राचार्य डॉ. पीके बडापांडा, उप चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रभात पांडेय, सलाहकार डॉ. सार्थक पवार, डॉ. सुजाता, डॉ. पीवी दौलतराव, डॉ. विजय लक्ष्मी मुरुद, इतिश्री साहू, डॉ. अनुराधा दास, डॉ. बुद्धा श्री, डॉ. निखिल, अरुण कुलवल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक
पुवायां। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर विहिप कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, केके गुप्ता, उदयराज सिंह, रविशंकर मिश्रा, ओमेंद्र विक्रम सिंह, आकाश शुक्ला, विमल शर्मा, मुरारीलाल, विपिन शुक्ला, अमित सिंह, उपेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, मेवाराम, राजेश शुक्ला, आशुतोष पांडेय, प्रेम शंकर वाजपेयी, पवन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद