फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold wave extended the winter season, mercury dropped for the third consecutive day

शीतलहर ने बढ़ाया सर्दी का सितम, लगातार तीसरे दिन लुढ़का पारा

Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cold wave extended the winter season, mercury dropped for the third consecutive day
शाहजहांपुर में शनिवार की सुबह छाया कोहरे निकलते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गत दो दिन से शाम से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाने के साथ उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा शीतलहर बनकर सर्दी का सितम बढ़ रहा है। इस वजह से शनिवार को तीसरे दिन भी न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री घटकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर बाद धूप में थोड़ी तेजी आने से दिन में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन शीतलहर के थपेड़े बदन में नश्तर की तरह चुभते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायुदाब में कमी के कारण बादल और कोहरा का मिला-जुला असर अगले कुछ दिन तक बना रहेगा और सर्दी से निजात मिलने के फिलहाल कोई आसार नही हैं। गत सप्ताह तीन दिन तक हुई बूंदाबांदी और बारिश का दौर थमने के बाद धूप निकलनी शुरू हुई तो थर्मामीटर का पारा भी उछलने लगा। हालांकि, तेज धूप से भाप में बदली आर्द्रता कोहरा बनकर शाम से सुबह तक सर्दी को बढ़ावा देती रही, लेकिन रात में बादल छाने से न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा।
विज्ञापन

गत मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन बाद में वायुदाब बढ़ने और उसी अनुपात में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ा तो तापमान मेें गिरावट आने का दौर शुरू हो गया। बीते दिनों की तरह शनिवार को भी सुबह घंटों कोहरा और धुंध की चादर छाई रही। दिन में नौ बजे के बाद तक सूरज बादलों में छिपा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण सुबह के वक्त शीतलहर से बचने को जदातर लोग घरों के अंदर बने रहे। सुबह के वक्त मौसम खराब होने से कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार तीन दिन के बाद शनिवार शाम वायुदाब में मामूली विचलन हुआ, लेकिन इससे मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सुबह की तुलना में शाम को वायुदाब में हुई वृद्घि के कारण रविवार को सुबह से कोहरा के साथ देर तक बादल छाए रहेंगे। बाद में धूप निकलेगी, लेकिन शीतलहर उसे बेअसर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed