{"_id":"588cdea64f1c1bec7ccf3da8","slug":"code-of-conduct-in-violation-of-two-electricity-workers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में दो बिजलीकर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में दो बिजलीकर्मी निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद बरेली में आचार संहिता का उल्लंघन कर बगैर कागजों वाली नीली बत्ती समेत हूटर वाले वाले वाहन से सैरसपाटा करते पकड़े गए बिजली विभाग के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल के निर्देश पर आरंभिक जांच में दोषी पाते हुए कर्मचारियों को निलंबित कर उनसे विभागीय जांच के लिए स्पष्टीकरण भी तलब किया है। आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों की धरपकड़ में जुटी बरेली कैंट थाना पुलिस ने इसी 11 जनवरी को शाहजहांपुर रोड पर नकटिया के पास लगाए बैरियर पर बिना नंबर की नीली बत्ती लगी कार को हूटर बजाते हुए पकड़ा था। पूछताछ में कार पर सवार पाए गए कुलदीप कुमार और सुधीर कुमार ने पहले अपनी पहचान छिपाने की कोेशिश की, लेकिन पुलिस के सख्ती करने पर बताया कि वे दोनों शाहजहांपुर जिले में बिजली विभाग के तिलहर वितरण खंड में कैशियर पद पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वे दोनों विभाग के एक अधिकारी को छोड़ने के लिए बरेली आए थे। बरामद कार से कोई धनराशि बरामद नहीं हुई, लेकिन उस पर हूटर और नीली बत्ती देख पुलिस ने वाहन की जांच की तो पता चला कि पकड़े गए कर्मचारियों के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं हैं। दोनों कर्मचारियों के शराब पिए होने के संदेह में पुलिस ने दोनों का बरेली में मेडिकल परीक्षण भी कराया था। चूंकि, आरोपी कर्मचारियों ने जिस अधिकारी के साथ बरेली आने की बात कही, उस नाम का कोई एसडीई अथवा एक्सईएन भी यहां तैनात नहीं है। इसलिए पॉवर कारपोरेशन के संबंधित अधिकारी पूरे प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश में अनभिज्ञता जताते रहे। इस बीच, अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल को सुराग लगा कि दोनों कर्मचारी तिलहर डिवीजन के अलग-अलग उपकेंद्रों पर कार्यरत हैं। एसई अग्रवाल ने अपने स्तर से आरंभिक जांच कराने पर पाया कि दोनों दोनों कर्मचारी नीली बत्ती की कार लेकर बरेली गए थे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के दोनों आरोपी तिलहर डिवीजन में टेक्निकल ग्रेड-2 संवर्ग के कर्मचारी हैं। एसई के आदेश पर तिलहर के एक्सईएन एनपी सिंह ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर दोनों कर्मचरियों पर आगे और कार्रवाई तय होगी।
एक्सईएन कर रहे आरोपियों का बचाव
बरेली में दोनों कर्मचारी पकड़े जाने के बाद से पॉवर कारपोरेशन के तिलहर एक्सईएन एनपी सिंह उनका बचाव करने में जुटे हैं। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि उनके आदेश पर एक्सईएन ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित किया है, लेकिन एक्सईएन से संपर्क करने पर उन्होंने कह दिया कि निलंबन आदेश एसई अग्रवाल ने जारी किया है, इसलिए उन्हीं से संपर्क करें। अधीक्षण अभियंता अग्रवाल का कहना है कि एक्सईएन अपने स्तर से आरोपी कर्मचारियों को निलंबित करने में संकोच कर रहे थे, इसलिए निलंबन आदेश उन्हें स्वयं जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
एक्सईएन कर रहे आरोपियों का बचाव
बरेली में दोनों कर्मचारी पकड़े जाने के बाद से पॉवर कारपोरेशन के तिलहर एक्सईएन एनपी सिंह उनका बचाव करने में जुटे हैं। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि उनके आदेश पर एक्सईएन ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित किया है, लेकिन एक्सईएन से संपर्क करने पर उन्होंने कह दिया कि निलंबन आदेश एसई अग्रवाल ने जारी किया है, इसलिए उन्हीं से संपर्क करें। अधीक्षण अभियंता अग्रवाल का कहना है कि एक्सईएन अपने स्तर से आरोपी कर्मचारियों को निलंबित करने में संकोच कर रहे थे, इसलिए निलंबन आदेश उन्हें स्वयं जारी करना पड़ा।
विज्ञापन