फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   coat of cows generation find

21 लाख की गोवंशीय पशुओं की खाल बरामद 

Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
coat of cows generation find
21 लाख की गोवंशीय पशुओं की खाल बरामद 
 अल्हागंज पुलिस ने मंगलवार की रात हापुड़ से कानपुर ले जाई जा रहीं गोवंशीय पशुओं की खाल से भरे ट्रक को पकड़ा। ट्रक में सात सौ खाल बरामद हुईं, जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा ही है। डॉक्टरों के पैनल ने गोवंशीय पशु की खालें होने की पुष्टि की है। पुलिस ने ट्रक के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया रात करीब 12 बजे हाईवे से ट्रक गुजरते समय उसमें भयंकर बदबू आने के साथ उससे पानी मिश्रित रक्त भी टपक रहा था। ट्रक को संदिग्ध मानते हुए हुल्लापुर चौराहे पर रोक लिया गया। प्लास्टिक और त्रिपाल से पूरी तरह पैक ट्रक को रोकते ही उसके चालक और हेल्पर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम इमरान पुत्र इस्लाम निवासी सथौने संघ नई बस्ती रामपुर और हेल्फर खलील पुत्र शईद अहमद मोहल्ला पहाड़ी गंज रामपुर बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में पशुओं की खाल बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खालों को हापुड़ से कानपुर ले जा रहे थे। दोनों के पास से ट्रक की लोडिंग के कागजात भी बरामद नहीं हुए। दोनों ने बताया कि ट्रक से अक्सर खालें और मांस ढोया जाता है। बरामद खालों की जांच मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर तीन चिकित्सकों के पैनल ने की। पैनल में मिर्जापुर से डॉ. मुश्ताक अहमद, कटरा से डॉ. सर्वेश और कांट अस्पताल से गया प्रसाद शामिल रहे। बरामद खालों को गड्ढा खुदवा कर दफनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed