{"_id":"68e17683a2872a2ecc061da4","slug":"co-takes-statement-in-viral-video-of-policemen-with-dancer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154295-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नर्तकी संग पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल मामले में सीओ ने लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नर्तकी संग पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल मामले में सीओ ने लिए बयान
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। सोशल मीडिया पर नर्तकी के साथ पुलिसकर्मियों के वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ तिलहर ज्योति यादव ने जांच शुरू कर दी है। दरोगा के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब सीओ तिलहर अपनी रिपोर्ट को एसपी के समक्ष पेश करेंगी।
शनिवार को कटरा थाने आईं सीओ तिलहर ज्योति यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नर्तकी के साथ दरोगा-सिपाही के वीडियो को लेकर पूछताछ की। उनके बयानों को दर्ज किया गया। सब-इंस्पेक्टर ने सीओ को बताया कि मेले में चल रहे नर्तकियों के कार्यक्रम में शिकायत की सूचना पर गए थे।
मेला कमेटी के पदाधिकारियों के पास भी गए। वायरल वीडियो में उनका फोटो किसी ने एडिट करके डाला है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को पेश करेंगे। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद