{"_id":"574c8b324f1c1b7a28109a3c","slug":"cms-including-12-doctors-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस समेत 12 डॉक्टर गायब मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस समेत 12 डॉक्टर गायब मिले
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीएमएस समेत 12 डॉक्टर गायब मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बैठे आला हाकिम और हुक्मरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए भले ही कितने निर्देश देते रहे हैं लेकिन सरकारी अस्पतालों का रवैया नहीं बदल रहा है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में फिर कई डॉक्टर गायब मिले। जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से हैं लेकिन डीएम पुष्पा सिंह के औचक छापे में 27 में से 12 डॉक्टर गायब मिले। दिलचस्प बात यह है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था देखने वाले सीएमएस डॉ. केशव स्वामी भी सुबह 9:40 बजे मारे गए छापे में गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिला अस्पताल में कई खामियां भी मिलीं जिन पर डीएम ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।
डीएम पुष्पा सिंह को जिला अस्पताल में घुसते ही परिसर में निजी एंबुलेंस खड़ी दिखीं तो उन्होंने उसे तुरंत बाहर करवाया। डीएम ओपीडी में पहुंची तो वहां काफी भीड़ थी। पूछा तो पता चला कि डॉक्टर ही नहीं आए हैं। शिकायत की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे का है लेकिन डॉक्टर दस बजे तक नहीं आते हैं। समय है लेकिन डीएम ने घूमकर सभी चैंबर देखे तो 11 डॉक्टर गायब मिले। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. केशव स्वामी भी अपने कक्ष में नहीं थे। डीएम ने उपस्थित पंजिका देखी तो प्रताप सिंह लगातार तीसरे दिन गैरहाजिर थे और पंजिका में कारण नहीं दर्ज था। महिला परीक्षण कक्ष में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। आपरेशन कक्ष में केवल एक डॉक्टर मिले। इसी बीच सीएमएस मौके पर पहुंचे और डीएम को बताया कि सारे चिकित्सक ड्यूटी पर हैं और राउंड पर हैं। इस पर डीएम ने जिला अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की सुबह दस बजे तक फुटेज तलब की है। डीएम ने चिकित्सकों के गायब रहने पर नाराजगी जताई और सीएमएस से सभी की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराकर अवगत कराने के लिए कहा। इसके अलावा डीएम को वार्डों में बेड शीट गंदी मिलीं। सफाई भी सही से नहीं हुई थी और शौचालय गंदे थे। डीएम ने नाराजगी व्यक्ति करते हुए रोजाना धुली बेड शीट इस्तेमाल करने, वार्डों को साफ रखने और शौचालय की सफाई कराने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम ने जिला अस्पताल में बनें पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। वहां भर्ती बच्चों की मां से खानपान एवं दवा के बारे में जानकारी की।
ये डॉक्टर नदारद मिले
वरिष्ठ हृदय रोग परामर्शदाता डॉ. सीके वर्मा, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश प्रसाद सिन्हा, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉ. एनके सक्सेना, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एमएल अग्रवाल, फिजीशियन डॉ. अनिल राज, सर्जन डा. महेंद्र कुमार, आईसीटीसी डॉ. पायल मल्होत्रा, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा, डॉ. वैशाली गुप्ता और आर्थोपेडिक डॉ. सरोज कुमार।