{"_id":"6803f2ecce758b647501e98f","slug":"cm-said-officers-should-remove-the-obstacles-coming-in-the-way-of-state-university-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141989-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएम बोले- राज्य विवि की राह में आने वालीं बाधाएं दूर कराएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएम बोले- राज्य विवि की राह में आने वालीं बाधाएं दूर कराएं अफसर
Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो सकता है। तकनीकी कमियों के चलते इसकी स्वीकृति में देरी हो रही है। मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद सीएम ने संबंधित अधिकारियों को बाधा को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विश्वविद्यालय के लिए कैबिनेट नोट पर मांगी गई राय आवास विभाग की ओर से नहीं दी गई। सीएम ने आवास आयुक्त को प्रस्तावित विवि में आने वाली अड़चनों को दूर कराकर कैबिनेट नोट को कैबिनेट के समक्ष पेश करने के लिए कहा। इस बीच सीएम ने लाॅ कालेज के साथ लगी भूमि को अधिग्रहित करने और मुमुक्षु आश्रम परिसर में सुबोध सेठ के नाम से दर्ज भूमि की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सेठ परिवार से बात कर प्रकरण में आने वाली विधिक अड़चन को दूर करें। किसी को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से कोई निर्णय न हो। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिस भूमि को सेठ परिवार का बताया जा रहा है, वह बंदोबस्त में मुमुक्षु आश्रम के नाम दर्ज है। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जल निगम के अधिकारी दूर करें एसटीपी का पेच
-चिन्मयानंद ने सीएम के सामने आवास विकास काॅलोनी में बन रहे एसटीपी आवास क्षेत्र का मुद्दा उठाया। बताया कि काॅलेज के बिल्कुल करीब होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एसटीपी की मंजूरी 15 वर्ष पूर्व मिली थी, लेकिन उसका निर्माण अब कराया जा रहा है। एसटीपी में संशोधित जल के निकलने का विवरण भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि जल निगम के अधिकारियों से जानकारी लेकर अड़चन को दूर किया जाए। वार्ता के दौरान प्रबंध समिति के डॉ. अवनीश मिश्रा भी मौजूद रहे।