फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds will remain throughout the day today, with chances of thunderstorms and rain again.

Shahjahanpur News: आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, आंधी-बारिश के फिर बने आसार

Fri, 10 Oct 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds will remain throughout the day today, with chances of thunderstorms and rain again.
शाहजहांपुर। उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा के नम और ठंडे झोंकों ने सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। इस वजह से रात में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 20.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को सुबह तक हवा का रुख नहीं बदलने से दिन में हल्की धूप निकलने पर भी अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

शाम से हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ आंधी-बारिश के आसार बन गए हैं। शुक्रवार को धूप देर से निकली और सर्दी अहसास कराती रही। शहर के बाहरी इलाकाें में सुबह नौ बजे तक कुहासा छाया रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह तक बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से कई अंक ऊपर रहने के कारण हवा मध्यम गति से चलती रही, लेकिन शाम को बैरोमीटर सूचकांक शून्य बिंदु पर आ गया। उन्हाेंने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक में कुछ अंक की कमी होने पर बारिश हो सकती है और वृद्धि होने की दशा में तेज आंधी के हालात बनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed