फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cleen india

तिलहर नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग सुधरी, मगर हालात नहीं

Thu, 25 Nov 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
cleen india
तहसील रोड पर नगरपालिका दुकानों के समीप कूड़े के ढेर। - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर पालिका तिलहर ने इस वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर छठा और नार्थ जोन में 33वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष जोन में 90वां स्थान हासिल हुआ था। इस वर्ष रैंकिंग में कुछ सुधरी है, लेकिन हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं हैं। पालिका प्रशासन स्वच्छता की ओर और अधिक ध्यान देता तब शायद परिणाम और अपेक्षित नजर आते।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर डलावघर बने होने, बड़े नालों की बेहतर सफाई न होने और बाईपास पर सड़क के किनारे नगर का कूड़ा करकट डालने को लेकर रैंकिंग पर खास असर पड़ा है। फीडबैक के मामले में भी नगर पालिका प्रशासन अधिक लोगों को जागरूक नहीं कर सका। नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण में सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक शौचालय, नगर की सड़कों की सफाई व्यवस्था और नगर वासियों की फीडबैक इन सभी के आधार पर रैंकिंग प्रदान की गई है। नगर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए गीले और सूखे कूड़े के कूड़ेदान भी अधिकांश स्थानों पर टूट गए हैं या फिर नदारद हो गए हैं।
विज्ञापन

वेस्ट मैटेरियल रिकवरी प्लांट अधर में
नगर में वेस्ट मैटेरियल रिकवरी प्लांट को लगाने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव हो गया। इसको बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने गत वर्ष एक गांव में कुछ भूमि अधिग्रहित की, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण भूमि छोड़ना पड़ी। एक वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी प्लांट के लिए अभी तक भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका। यह प्लांट अभी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर डलावघर, रैंकिंग में बने बाधा
नगर पालिका नगर का कूड़ा कचरा नगर में इधर-उधर एकत्र करती है। इस कारण कई स्थानों पर डलावघर नजर आने लगे हैं। नगर के पीर का तालाब से कच्चा कटरा, पक्का कटरा आदि मोहल्लों को जाने वाले मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पीछे सड़क के किनारे कई वर्षों से नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। इन रास्तों से निकलना लोग पसंद नहीं करते। तहसील रोड पर शेयरिंग पार्क के सामने नगरपालिका दुकानों के समीप कूडे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। कुछ नाले भी गंदगी से अटे पड़े हैं। नई बस्ती के समीप गुजरने वाला नाला गंदगी से भरा पड़ा है। शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 98 कर्मचारी कार्यरत हैं। सफाई व्यवस्था के संसाधन भी पर्याप्त हैं। वेस्ट मैटेरियल रिकवरी प्लांट क लिए प्रयास चल रहे हैं। प्लांट के बन जाने से कूडे़ की समस्या काफभ् हद तक हल हो जाएगी। रैंकिंग में अच्छे नंबर प्राप्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है।
सर्वेश कुशवाहा, ईओ नगरपालिका, तिलहर।
नगर वासियों को भी सफाई व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी महसूस करनी होगी। यदि सभी लोग स्वच्छता अभियान पर पूरी तरह से ध्यान देंगे तब सरकार की मंशा अवश्य पूरी होगी।

उपेंद्र अग्रवाल, वस्त्र विक्रेता तिलहर।
मेरे मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर कूड़ा डाला जा रहा है। तमाम लोगों ने मार्ग से निकलना बंद कर दिया है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
अरुण कुमार रस्तोगी, पक्का कटरा तिलहर।

तिलहर में अस्पताल के पीछे पक्का कटरा जाने वाले मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर।

तिलहर में अस्पताल के पीछे पक्का कटरा जाने वाले मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed