{"_id":"618189868fd89867304dcaa8","slug":"cleen-india-shahjahanpur-news-bly465004382","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में चल रहा सफाई अभियान, गली-मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में चल रहा सफाई अभियान, गली-मोहल्लों में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जेल के पीछे से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर लगा कूड़े ढेर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दीपावली के त्योहार को लेकर घरों में सफाई अभियान चल रहा है। आम दिनों की अपेक्षा इस समय शहर में 100 मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा निकल रहा है। कूड़े की अधिकता की वजह से नगर निगम के कर्मचारियों की अधिक मशक्कत भी करनी पड़ रही है। इसके बावजूद शहर के गली-मोहल्ले में गंदगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने त्योहारों को ध्यान में रखकर नियमित कूड़ा उठान व सफाई के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम के 60 वार्डों से सामान्य दिनों में 143 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, लेकिन अब दिवाली की सफाई के मद्देनजर घरों से निकलने वाले कूड़े की क्षमता बढ़ गई है। विभागीय अफसरों के मुताबिक शहर में इस समय 170 से 185 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इस कूड़े को दो शिफ्टों में उठाकर ककरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में एकत्रित किया जा रहा है।
खिरनीबाग में जेल के पीछे से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे तक कूड़े के ढेर लगे रहे। तारों वाला बाग से तारीन टिकली को जाने वाली गली में खाली पड़े प्लाट में सालों से इकट्ठे कूड़े का ढेर और बढ़ गया। इसी तरह मालगोदाम के आगे रेलवे कॉलोनी से सुभाषनगर कॉलोनी वाली सड़क गली में नाली व सड़क पर गंदगी नजर आई। अंटा, बाबूजई, हद्दफ, रेती, लोदीपुर कॉलोनी व अन्य स्थानों पर सुबह कूड़ा उठने के बाद दोपहर में फिर से गंदगी के ढेर लग गए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के नंबर पर आ रही शिकायत
नगर निगम की कंट्रोल रूम नंबर 7355003882 जारी किया गया है। इस पर सफाई व कूड़ा उठान से संबंधित शिकायतें आ रही हैं। पिछले दो-तीन दिनों में 20 से 25 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार के अनुसार कंट्रोल रूम से शिकायतें प्राप्त होने पर कूड़ा उठान करवाया गया है। अगर कहीं पर कूड़ा उठान से संबंधित समस्या है, तो कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
आम दिनों में 143 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। त्योहार पर लगभग 170 से 185 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इसे उठाने के लिए 962 सफाई कर्मचारियों से लगातार काम कराया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त वाहनों को लगाया गया है।
- पवन कुमार, सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर निगम।