{"_id":"68deaef2afa9e77be5052969","slug":"cleanliness-and-shramdaan-were-done-the-pond-of-the-temple-was-cleaned-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154178-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वच्छता व श्रमदान किया, देवस्थान के तालाब की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वच्छता व श्रमदान किया, देवस्थान के तालाब की सफाई की
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत स्वच्छोत्सव के अंतर्गत लूडो प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते छात्र
शाहजहांपुर। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति की ओर से कलान के गंगा ग्राम मोहनपुर कलुआपुर में आदर्श सरस्वती शिक्षा मंदिर में स्वच्छोत्सव का समापन हो गया।
अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक अहिबरन सिंह यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ.विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। विद्यालय परिसर समेत देवस्थान के तालाब को स्वच्छ किया गया।
इस बीच बालक व बालिका वर्ग की जूनियर व सीनियर वर्ग में शब्दकोष प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य गिरीश यादव ने बताया कि छवि, रचना, अनमोल, रामलखन राठौर, सौम्या, अंशिका कुमारी, शोभित, अंकित विजयी रहे। नदी विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आलोक, सेजल, प्रांजुल, सचिन, शोभा, श्रीओम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि हिमांशु सक्सेना ने नदी एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक लूडो प्रतियोगिता कराई। इसमें आर्यन एवं ओशीन विजेता बने। कार्यक्रम में मोरपाल यादव, ओमेंद्र यादव, अजीत यादव, ओमेंद्र कुमार, शिल्पी यादव, गिरिजा गौतम, सचिन का सहयोग रहा।