फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleaning of Nawazpur pond has started, proposal is being made for beautification

Shahjahanpur News: नवाजपुर तालाब की सफाई हुुई शुरू, सुंदरीकरण के लिए बनाया जा रहा प्रस्ताव

Sat, 07 Jun 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Nawazpur pond has started, proposal is being made for beautification
रोजा के निवाजपुर में तालाब की सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संस्थान
शाहजहांपुर/रोजा। नगर निगम की ओर से सुंदरीकरण के लिए चिह्नित किए गए तालाब की शुक्रवार को सफाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

निवाजपुर वार्ड नंबर 37 में तीन वर्ष पहले डेढ़ करोड़ की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। अमृत सरोवर देखरेख न होने के कारण बदहाली का शिकार हो गया। तालाब में कूड़े की भरमार थी। अमृत सरोवर का साइड गेट टूटकर गायब हो गया। सरोवर में बना सेल्फी प्वाइंट धंस गया है। दीवारों पर लगा ग्रेनाइट पत्थर टूट कर गायब हो गया।

नगर निगम बनने के बाद अहमदपुर निवाजपुर नगर निगम क्षेत्र में शामिल हो गया था। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से इस क्षेत्र का दौरा किया था। तब उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए थे। पांच फरवरी 2022 को वित्तमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। चार जून को खबर प्रकाशित होने के बाद अफसर जागे। शुक्रवार को नगर निगम की टीम तालाब पर पहुंची और सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

------
निवाजपुर अमृत सरोवर की सफाई शुरू करा दी गई है। इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसको सही कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
- आशीष त्रिवेदी, एक्सईएन, नगर निगम

रोजा के निवाजपुर में तालाब की सफाई करते कर्मचारी। संवाद

रोजा के निवाजपुर में तालाब की सफाई करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed