फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class 9 student molested on deserted road, dragged to sugarcane field

Shahjahanpur News: सुनसान रास्ते में कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़, गन्ने के खेत में खींचा

Tue, 01 Oct 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student molested on deserted road, dragged to sugarcane field
शाहजहांपुर। अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर लौटते कक्षा नौ की छात्रा को सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। नकाबपोश ने गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। तभी सामने से आए बाइक सवार को देखकर आरोपी भाग गए। नशीला पदार्थ सुंघाने के चलते छात्रा बेहोश हो गई। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह करीब दो किलोमीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। दोपहर लगभग 12 बजे छुट्टी होने के बाद छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। गांव व कॉलेज के बीच सुनसान इलाके में उसकी साइकिल की चेन उतर गई। छात्रा साइकिल को सही करने लगी। तभी चेहरे पर नकाब लगाकर आए दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक युवक ने हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इस बीच रास्ते से दो बाइक सवारों को आता देखकर युवक भाग गए। किशोरी के गांव के कक्षा सात के छात्र ने बेहोश पड़ा देखकर तुरंत परिजन को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डॉयल 112 पर सूचना दी। छात्रा के परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने छात्रा से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मिनट के बाद पहुंची पुलिस
-पुलिसिंग का दावा करने वाली निगोही पुलिस घटना के 30 मिनट के बाद पहुंची। पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन आरोपी तब तक भाग चुके थे। बताते हैं कि आरोपी युवक पहले से पेड़ के नीचे बैठे थे। आरोपी नशेड़ी बताए जा रहे हैं।

-छात्रा से पूछताछ की गई। वह कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है। किशोरी के साथ छेड़छाड़ जैसी बात सामने नहीं आई। छात्रा से सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed