{"_id":"67c4b411cb3b18e18f0e9675","slug":"class-9-classes-will-be-held-in-five-government-schools-from-the-new-session-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138734-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नए सत्र से पांच राजकीय विद्यालयों में लगेंगी कक्षा नौ की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नए सत्र से पांच राजकीय विद्यालयों में लगेंगी कक्षा नौ की कक्षाएं
Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बनकर तैयार राजकीय हाईस्कूल। स्रोत: शिक्षा विभाग
- फोटो : bishnah news
शाहजहांपुर। गांवों के बच्चों को कक्षा आठ पास करने के बाद भटकना नहीं पड़ेगा। नए सत्र से पांच राजकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया ने भी तेजी पकड़ ली है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में 41 राजकीय हाईस्कूल व 12 इंटर कॉलेजों का संचालन हो रहा है। अजीजगंज स्थित बालिका इंटर कॉलेज भी तैयार हो गया है। शिक्षा विभाग नए सत्र से मदनापुर के गांव बौरी, भावलखेड़ा में सुजापुर व गुलरा उफ नौगांव, खुटार के गांव महोलिया विकास और कटरा-खुदागंज के रमापुर उत्तरी में राजकीय हाईस्कूल में कक्षाएं शुरू करने जा रहा है।
विद्यालयों में कक्षा नौ व दस की कक्षाएं लगनी हैं। प्रारंभ में कक्षा नौ में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम लिमिटेड ने 69.51 लाख में एक भवन बनाकर तैयार किया है। प्रत्येक कक्षा के दो सेक्शन लगाकर करीब दो सौ बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जाएगा। पांच गांवों में स्कूलों के शुरू होने से कक्षा आठ के बाद छात्र-छात्राएं घर के नजदीक ही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों को शुरू कराने के लिए स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गए हैं। नए सत्र से इन्हें शुरू कराने का प्रयास है।