{"_id":"6a907a64716bcef80901214b","slug":"class-2-student-dies-of-high-fever-sister-also-ill-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182929-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज बुखार आने से कक्षा दो के छात्र की मौत...बहन भी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज बुखार आने से कक्षा दो के छात्र की मौत...बहन भी बीमार
विज्ञापन
सुंदरम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परौर (शाहजहांपुर)। थाना चौराहा स्थित मदनपाल के सात वर्षीय पुत्र सुंदरम की बुखार से मौत हो गई। वह संविलियन स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उसकी बहन भी बुखार से पीड़ित है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शिविर लगाकर जांच की। डॉक्टरों को बुखार के काफी मरीज मिले हैं। हालांकि, मलेरिया व डेंगू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
मजदूरी करने वाले मदनपाल के पुत्र सुंदरम को 24 अगस्त की रात तेज बुखार आया। अगले दिन परिजनों ने बीयूएमएस डॉक्टर को दिखाकर दवा ली लेकिन बुखार नहीं उतरा। परिवार वाले उसे शहर या जलालाबाद में डॉक्टर को दिखाने लाने की तैयारी में थे, लेकिन बुधवार की रात करीब दस बजे बुखार से तप रहे सुंदरम ने दम तोड़ दिया।
उसकी मौत से मां अनीता बिलख पड़ीं। सूचना पर पीएचसी से टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की। सुंदरम की 12 वर्षीय बहन आरती भी बुखार से पीड़ित मिली। टीम ने गांव में शिविर लगाकर 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कलान पीएचसी के इंचार्ज डॉ.आरेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण वायरल बुखार से पीड़ित मिले हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
सफाई व्यवस्था बेपटरी...लगे कूड़े के ढेर
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नाम पर खानापूर्ति की गई है। परौर कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। यहां पर मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग या कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। इसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। बुखार के प्रकोप के चलते क्षेत्रीय लोगों ने सफाई दुरुस्त कराने की मांग की है।
--
मथाना गांव में स्वास्थ्य टीम ने की जांच
मदनापुर के मथाना गांव में बुखार का प्रकोप की सूचना आने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर जांच की। यहां भी वायरल बुखार के मरीज मिले। मलेरिया और डेंगू का कोई मरीज जांच में सामने नहीं आया।
--
बच्चे की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की है। मरीजों का परीक्षण कर दवा दी है।
-डॉ.पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ