फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claims Hawaii: Patients and caretakers are facing the blow of icy winds coming from broken glass.

दावे हवाई : टूटे शीशों से आती बर्फीली हवाओं के थपेड़े झेल रहे मरीज-तीमारदार

Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Claims Hawaii: Patients and caretakers are facing the blow of icy winds coming from broken glass.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ​ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रहीं हैं। अधिकतर वार्डों में खिड़की के शीशे टूटे होने से सर्द हवा के झोंकों से तीमारदार और मरीज ठंड से कंपकंपा रहे हैं। अपने कार्यालय में हीटर की तपिश का मजा लेने वाले अधिकारियों ने कागजों में मरीजों को सर्दी से बचाव के इंतजाम कर दिए हैं। खिड़की के टूटे शीशे और अतिरिक्त अलाव नहीं जलवाने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

410 बेड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्दी के मौसम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के बजाय अधिकारियों ने मुंह मोड़ लिया है। वार्डों की स्थिति को देखकर लगता है कि अफसर निरीक्षण करने के लिए आफिस से ही नहीं निकलते हैं। पतले और बिना धुले कंबल दिए जाने के बाद शुक्रवार को अस्पताल के वार्ड की खिड़कियों स्थिति की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में स्टाफ हीटर के सामने बैठकर तापता मिला। वहीं मरीज सर्दी में बेहाल थे। फीमेल सर्जिकल वार्ड में खिड़की का शीशा टूटा मिला। यहां से आने वाली सर्द हवा पूरे वार्ड के मरीजों को रजाई ओढ़ने को मजबूर कर देती है। तीसरी मंजिल पर हड्डी और ईएनटी वार्ड की स्थिति काफी ज्यादा खराब मिली। वार्ड में अधिकतर खिड़की के शीशे टूटे मिले। कमी छिपाने के लिए यहां पर पर्दा डाल दिया गया था। रात में हवा से बचने को तीमारदारों ने गत्ता और कपड़ा बांध दिया। उससे भी हवा नहीं रुक सकी। दूसरी मंजिल पर दवा के गोदाम की ओर जाने वाली गली में तीमारदारों के लिए लाइन से बेड पड़े हैं। यहां पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के तीमारदार समय गुजारते हैं। यहां की खिड़की के टूटे शीशे भी सही नहीं कराए गए। यहां पर बोरी, गत्ता और कपड़ा बांधकर हवा रोकने का प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं निकला। कुछ वार्ड में शीशे के बजाय महीन जाली लगी है। उन वार्डों के मरीज सर्दी में बेहाल हैं। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मरीज और तीमारदार सर्द हवा में जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीटर के सहारे अफसर, मरीजों की नहीं ले रहे सुध
-अस्पताल के अधिकारी अपने अधीनस्थों की रिपोर्ट के सहारे ही चल रहे हैं। वे खुद वार्डों में भ्रमण करने जाते तो शायद उन्हें कमियां पकड़ में आ जाती। जिस मेडिकल कॉलेज की खिड़कियों के शीशे तक न दुरुस्त हों, वहां की अन्य सुविधाओं की स्थिति का महज अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारी सर्द मौसम में हीटर के गर्म वातावरण से निकलकर मरीजों की सुध नहीं ले रहे हैं। इसीलिए मात्र पतले कंबल ही देकर दायित्वों से पल्ला झाड़ लिया जाता है।

-बेटे के बीमार होने पर उसे भर्ती कराया था। वार्ड में खिड़की के पास ही बेड है। यहां का शीशा टूटा होने से सर्द हवा काफी परेशान करती है। टूटे शीशे से बंदर अंदर घुसने का प्रयास करते हैं।
रईसा बेगम, गांव मुड़िया
--------

-पोषण पुनर्वास केंद्र में पौत्री भर्ती है। दिन में बाहर खिड़की के पास लेटना होता है। खिड़की टूटी होने से हवा से बचने को गत्ता बांध लिया है। ठंड में हवा आने से काफी दिक्कत आती है।

शाहीन, गांव पौटा

-टूटे खिड़की के शीशों को सही कराया जाता है। मरीजों को कंबल दिए जाते हैं। आवश्यकता के अनुसार, कंबलों की खरीद भी की जाती है।
डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed