फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claiming it to be gold, he handed over a brass chain...cheated of Rs 4 lakh

Shahjahanpur News: सोने की बताकर थमा दी पीतल की चेन...चार लाख रुपये ठगे

Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Claiming it to be gold, he handed over a brass chain...cheated of Rs 4 lakh
कांट। नकली सोने की चेन व चांदी के सिक्के देकर चार लाख की ठगी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जरावन गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि आठ फरवरी की दोपहर वह कांट के पप्पू की दुकान पर बाइक की सर्विस कराने के लिए गए थे। वहां मिले एक व्यक्ति ने उन्हें अलग ले जाकर कहा कि खुटार में एक पुल के काम के दौरान खोदाई में उन्हें सोने की चेन व चांदी के 60-70 सिक्के मिले हैं। इस दौरान उन्हें एक चांदी का सिक्का दिखाकर फोन नंबर दिया। अगले दिन बरेली मोड़ पर बुलाया।
वहां उस व्यक्ति के साथ एक महिला व एक पुरुष मिले। तीनों ने आवास विकास काॅलोनी के गोल चौराहा पर ले जाकर चेन दिखाई। तोड़कर दो दाने दिए। चेक कराने पर दाने सोने के निकले। इन्हें चार हजार में बेच दिया। 10 फरवरी को चचेरे भाई सत्यप्रकाश को पूरी बात बताई। भाई ने चार लाख रुपये में जेवर गिरवी डाला।
विज्ञापन

आरोपियों ने जिला अस्पताल के सामने बुलाकर चेन दी और चार लाख रुपये ले लिया। इसके बाद चेक कराने पर चेन पीतल की निकली। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया सीसी कैमरे चेक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed