फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claim of pothole free road... 22 km journey is covered in two hours

गड्ढा मुक्त सड़क का दावा..दो घंटे में तय हो रहा 22 किमी का सफर

Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Claim of pothole free road... 22 km journey is covered in two hours
गड्ढा युक्त तिलहर-जैतीपुर मार्ग - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तिलहर से जैतीपुर होकर नवादा मोड़ तक की 22 किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इससे राहगीरों बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग कई बार यह समस्या उठा चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करती है। लेकिन यह सड़क सरकार के दावों की पोल खोल रही है। यह सड़क तिलहर से दातागंज तहसील को जोड़ती है। तिलहर से जैतीपुर 18 किलोमीटर और इससे आगे नवादा मोड़ सात किलोमीटर है। यहां पर भी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस 22 किलोमीटर के मार्ग पर बदायूं-दातागंज से होने वाले बाहर भी बहुतायत संख्या में आते हैं। इसके अलावा कटरा और फतेहगंज के बीच हाईवे पर जाम लगने पर इस मार्ग का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन फिर भी विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां मार्ग को जोड़ने की कवायद चल रही
बदायूं से दातागंज, जैतीपुर, तिलहर होकर पुवायां मार्ग को जोड़ने के कवायद चल रही है। तिलहर से निगोही मार्ग और निगोही से पुवायां मार्ग का निर्माण अभी हाल ही में किया है, कुछ कार्य अभी शेष है। लेकिन तिलहर से जैतीपुर और दातागंज तक मार्ग निर्माण की बाबत कोई प्रक्रिया शुरू होती दिखाई नहीं दे रही है। फिलहाल यह 22 किलोमीटर का मार्ग तय करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सड़क पर उड़ते धूल के गुबार लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को मार्ग के निर्माण में लेना चाहिए रुचि
जैतीपुर ब्लॉक से तिलहर तहसील मुख्यालय पर प्रतिदिन आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। कटरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस मार्ग पर क्षेत्रीय विधायक भी चुप्पी साधे हैं। जनपद के सांसद का भी गृह निवास इसी क्षेत्र में है। हालांकि वर्तमान में वह शहर में निवास करते हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों का कहना है कि सांसद को अपने क्षेत्र में इस टूटे-फूटे मार्ग के निर्माण में रुचि लेनी चाहिए।

तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर उड़ता धूल का गुबार

तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर उड़ता धूल का गुबार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed