फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

सड़क पर गड्ढों की वजह से लगा जाम, लोग हुए परेशान

Tue, 29 Jun 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। शहर में राजघाट चौकी के पास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने और चैंबर बनाने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए खोदे गए गड्ढे और सड़क पर पड़े मलबे की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। साथ ही उड़ती मिट्टी मुसीबत का सबब बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को गर्रा पुल से लेकर कनौजिया अस्पताल, चार खंभा मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन शाम तक जाम में फंसने की वजह से वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। परेशान राहगीरों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। वहीं, जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव का कहना है कि चैंबर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। सड़क के चौड़ीकरण का काम नगर निगम की ओर से करवाया जाना है। चैंबर के लिए खोदे गए सड़क पर गड्ढे को भरवाने का काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed