{"_id":"60c63ebf8ebc3e282f50148f","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4496932157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड लाइन फुंकी, तहसील, कोतवाली और चौक क्षेत्र की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड लाइन फुंकी, तहसील, कोतवाली और चौक क्षेत्र की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जियो फाइबर डालते समय बिजली की अंडरग्राउंड लाइन फुंक गई। इससे अब्दुल्लागंज फीडर से जुड़े क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई।
शहर में बिजली के लाइन लॉस पर लगाम कसने के लिए बिजली की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है। विभागीय अफसरों का कहना है कि अंडरग्राउंड लाइन डालने से न तो केबल में कट लगाया जा सकेगा और न ही लाइन पर कटिया डाली जा सकेगी। इस तरह से बिजली चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी लेकिन पिछले दिनों जियो की फाइबर केबल डाले जाने के दौरान बिजली की अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे शनिवार रात चौक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बताया गया कि क्षेत्र में अब्दुल्लागंज फीडर से बिजली सप्लाई होती है। जिसके बाधित होने चार खंभा से कच्चा कटरा मोड़ तक 1600 से ज्यादा घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं आई। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर रविवार को पावर कारपोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खत्री धर्मशाला के सामने उस जगह पर जेसीबी से सड़क को खोदवाया, जहां पर फाल्ट हुआ है। सड़क से करीब पांच फुट नीचे डाली गई बिजली की लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया, रविवार देर रात तक बिजली सफाई सुचारू होने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।
तीन जगह फुंकी बिजली की लाइन
अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डैमेज होने की सूचना पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने बताया कि जियो फाइबर की केबल डालने से तीन जगह पर फाल्ट सामने आया। जिसकी चेकिंग लखनऊ से आई टीम द्वारा फाल्ट लोकेटर के माध्यम से की। उसी के हिसाब से सड़क को खोदकर फाल्ट को ठीक करने का काम किया जाएगा।
जियो फाइबर का केबल डालने के दौरान अंडरग्राउंड बिजली की लाइन डैमेज हो गई है। जिसकी वजह से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हुई है। फाल्ट को ढूंढकर उसको ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। - आदर्श कुमार, जेई, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
पनवाड़ी समेत कई गांवों में बिजली व्यवस्था ठप
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक के लगभग एक दर्जन गांवों में तीन दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी चौपट हो गई है।
क्षेत्र के गांव पनवाड़ी, नगला, शाहजहां, कुबेरपुर, कठपुरा, भायपुर, दाउदपुर, त्रिलोकपुर सहित कई गांवों में तीन दिनों से बिजली ठप है। पनवाड़ी गांव में एक छोटे से ट्रांसफार्मर से करीब 50 घरों में कनेक्शन दे दिया गया है। जिस कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करवाया जा रहा। तीन दिन पहले एक बार फिर से लाइन फाल्ट होने से गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली ठीक कराने के लिए लाइनमैन, जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता, एसी तक फोन लगाया, लेकिन किसी का भी फोन रिसीव नहीं हुआ है। क्षेत्रीय ग्रामीणों झुनकाई लाल शुक्ला, दयाशंकर, मनोज, विपिन, विवेक, रामदेव, वरुण, राजेश, प्रमोद, विनोद, अंकित ने बिजली व्यवस्था सुचारू कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
वहीं, एक्सईन खालिद सिद्दीकी का कहना है कि सिंधौली क्षेत्र में बिजली सुचारू रूप से दी जा रही है। फिर भी कहीं पर कोई समस्या आ रही है तो उपभोक्ता सीधे उनसे संपर्क कर समस्या समाधान करा सकता है।