फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

पंचायत चुनाव: मतदान आज, पोलिंग पार्टियों की रवानगी में सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां

Thu, 29 Apr 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के मतगणना केंद्र पर बनाए गए डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली परिसर में जबरदस्त भीड़ रही। इस बीच वहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 47 वार्डों में सदस्य पद, 1069 ग्राम पंचायतों में प्रधान व 12951 वार्डों में सदस्य और क्षेत्र पंचायत के 1169 वार्डों में बीडीसी के पदों के लिए लगभग 16000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें ग्राम प्रधान पद के 9606, बीडीसी के 5441 और जिला पंचायत सदस्य पद के 781 प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान कराने को 1452 मतदान केंद्र और 3051 बूथों के अनुसार चार-चार कर्मचारियों वाली उतनी ही पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। आपात स्थिति के लिए विकास खंड वार रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी गठित की गई हैं। मतदान कर्मचारियों के साथ सुरक्षा कर्मी भी बूथों पर रवाना होने के लिए सुबह से मतगणना केंद्र स्थल पर पहुंचने लगे। प्रशासन ने 302 बूथ संवेदनशील, 259 अति संवेदनशील और 167 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के बूथ चिन्हित कर वहां निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को उनके पदनाम के अनुसार बैठने के लिए पंडाल में अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, लेकिन सुबह नौ बजे तक इतनी भीड़ हो गई कि पंडाल खचाखच भर गया। मत पेटिकाएं और अन्य निर्वाचन सामग्री समेत ड्यूटी लेने की होड़ बढ़ी तो काउंटरों के आगे लंबी कतारें लग गईं। बाद मेें आए कर्मचारियों को अपने टोली के सदस्यों को ढूंढने मेें खासी माथा पच्ची करनी पड़ी। उधर, काउंटरों के आगे लोग आपस में इतने सटकर खड़े हुए कि सामाजिक दूरी बेमानी हो गई। हालांकि, इस बीच वहां निरीक्षण को पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद के निर्देश पर निर्वाचन कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी में तत्परता दिखाई, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद तक भीड़ बरकार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुवायां के हरदयाल कूंचा से चुनाव ड्यूटी करने पहुंचीं आंगनबाड़ी वर्कर मंजुला शुक्ला के पति प्रमोद शुक्ला रक्तचाप बढ़ जाने से पंडाल मेें मूर्छित हो गए। इस पर मंजुला सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों से मिलीं और उनसे अपनी ड्यूटी काटने का अनुरोध किया। इसी तरह भावलखेड़ा के बूथ पर रवाना होने के लिए शिक्षिका प्रियंका मिश्रा एक हाथ में मतपेटिका पकड़े और दूसरे हाथ से दो वर्षीय बेटे श्रेयांस का हाथ थामे जाती दिखीं। पूछने पर रुआंसे लहजे में प्रियंका बोलीं कि शिक्षक पति की पुवायां में ड्यूटी लगी होने के कारण दूसरे बेटे को घर छोड़कर आई हैं, लेकिन अधिकारियों को समस्या बताने पर भी ड्यूटी नहीं कटी। शाम 5.15 बजे के बाद तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं।

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान दल के सभी कर्मचारी मतदान केंद्रों और बूथों पर मास्क लगाए रहेंगे। इसके लिए उन्हें मास्क और सैनिटाइजर की स्प्रे बोतल वाली कोरोना किअ भी सुलभ कराई गई है। किसी भी मतदाता को बिना मास्क लगाए मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी पंक्तिबद्ध मतदाताओं के बीच दो गज की दूरी बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
- गिरिजेश कुमार चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/ एडीएम फाइनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed