{"_id":"6089b4818ebc3e245a77398f","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4452464173","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही में शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही में शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड पर निगोही में आए दिन जाम लग जाता है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए ब्लॉक के सामने जमा हुए वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने की वजह से पीलीभीत निगोही रोड करीब तीन घंटे तक जाम रहा। इस दौरान करीब एक किमी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। जाम की वजह से राहगीरों को दिक्कत होने के साथ पोलिंग पार्टियां इधर-उधर भटकती रहीं।
जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों को रवाना करने के लिए पोलिंग पार्टियों को निगोही ब्लॉक परिसर में जमा किया था। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए मंगाए गए वाहनों को ब्लॉक के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर के दोनों ओर खड़ा कर दिया गया, जिस कारण उधर से गुजरने वाले वालों को निकलने की जगह तक नहीं बची। दोपहर बाद करीब दो बजे तक वाहन रेंगकर चलते रहे। मगर इसके बाद वहां जाम लग गया। कुद ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। इसका पता लगने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर डायवर्ट करके संपर्क मार्गों से निकालना शुरू किया। मगर जाम बढ़कर कस्बे के भूरे की आढ़त से लेकर पेट्रोल पंप तक एक किमी तक पहुंच गया। जाम की वजह से तेज धूप और गर्मी में लोग खासे परेशान रहे। जाम में फंसे वाहनों में बैठी महिलाओं और बच्चों उतरकर पैदल चलना पड़ा। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के बाद पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे तक जाम खुलवा सकी।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि निगोही विकास खंड कार्यालय पर एक ही माइक हार्न लगाया गया था, जबकि गेट तक माइक हार्न लगाए जाने थे। समय पर पोलिंग पार्टियों को न भेजने के कारण रोड पर जाम लग गया।