फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

डीएम, एसपी शिकायतें सुनते रहे, अधीनस्थ मोबाइल देखते रहे

Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
तिलहर। अधिकारी खुद संपूर्ण समाधान दिवस का माखौल उड़ा रहे हैं। तिलहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद कई अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल में व्यस्त थे। संपूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने शिकायतें सुन रहे थे। उसी दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल चलाने में मशगूल थे। इस बीच डीएम ने कुछ लोगों से टोकाटाकी भी की, लेकिन कुछ कर्मचारी फिर भी अपनी हरकत से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

शिकायतों में मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार निवासी मजदूरी करने वाले धनी सिंह पत्नी रामश्री अपने दिव्यांग पुत्र सोनू और पांच साल की पुत्री के साथ फरियाद लेकर डीएम के सामने पहुंचे। डीएम को धनी सिंह ने बताया कि वह तीन वर्ष से तहसील दिवस में चक्कर लगे रहे हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना। दिव्यांग बेटे का सर्टिफिकेट भी नहीं बन सका है। डीएम ने तत्काल पूर्ति निरीक्षक को धनी सिंह की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीजेपी इंटर कॉलेज के सामने स्थित बंसी वाले मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर मंदिर कमेटी के लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण रुकवाने की मांग की। डीएम ने तत्काल समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए। मोहल्ला भक्सी निवासी रामेश्वर दयाल शर्मा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व संहिता के तहत पत्रावली तहसील अदालत में न भेजे जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित से संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
रामपाल गंगवार एडवोकेट ने बिना रीडिंग के मनमाने तरीके से विद्युत बिल भेजे जाने की शिकायत की। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें अवैध कब्जे की रही है जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव तथा तहसीलदार तृप्ति गुप्ता को प्राथमिकता के आधार पर अवैध कब्जे की शिकायतों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।

सदर तहसील में राजस्व विभाग की सात शिकायतें निस्तारित
शाहजहांपुर। सदर तहसील के सभागार में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम दशरथ कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित 54 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित सात शिकायतों का तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार मौके पर विभागीय टीमें भेजकर तत्काल निस्तारण करा दिया। खास यह रहा कि समाधान दिवस में भाग लेने पावर कारपोरेशन समेत कई विभागों के अधिकारी देर तक नहीं आए। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तलब किया। बाद में पावर कारपोरेशन के अभियंताओं ने पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed