फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

रोजा में 14 घंटे गायब रही बिजली, परेशान रहे लोग

Sat, 26 Sep 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। रोजा में पिछले कई दिनों से बिजली का संकट बना हुआ है। शुक्रवार को बिजली का तार टूटने से करीब 14 घंटे तक कई कॉलोनियों की बिजली गुल रही। तीन दिन पहले पहले रोजा अड्डा पर ट्रक की टक्कर लगने पर पोल टूटने से आधे रोजा की बिजली 27 घंटे तक गायब रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे रोजा उपकेंद्र में तकनीकी खराब आ गई थी। इससे रोजा रेलवे कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी, वेला कॉलोनी, कोयला कॉलोनी और चर्च कॉलोनी की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। शुक्रवार सुबह तक बिजली नहीं आई तो कॉलोनियों वाले परेशान हो गए। इन्वर्टर डाउन होने से लोगों के मोबाइल बंद हो गए। पानी के लिए भी लोग परेशान हो उठे। कुछ लोगों ने जनरेटर चलाकर काम चलाया। उधर, रात में ही बिजली विभाग की टीम फाल्ट ठीक करने में जुट गई। करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे सप्लाई चालू हो सकी। मगर इसके पांच मिनट बाद बिजली लाइन के तार से एक पेड़ की डाल में आग लग गई। लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई फिर बंद हो गई। बिजली विभाग की टीम करीब एक घंटे मशक्कत के बाद अपराह्न करीब तीन बजे सप्लाई चालू कर सकी। कहीं तब जाकर लोगों राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रशिक्षण से वंचित रहे पॉयलट
रेलवे के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की ऑनलाइन जो ट्रेनिंग चल रही है। शुक्रवार को बिजली न आने की वजह से उनके मोबाइल चार्ज नहीं हो सके। इसकी वजह से लोको पायल व सहायक लोको पॉयलट प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके। इधर, शुक्रवार को बिजली न आने से रेल कर्मियों के वॉकी टाकी चार्ज नहीं हो सके। उन्हें दूसरों स्थानों पर जाकर चार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed