फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

ट्रेन के सामने आया पशुओं का झुंड, पलटने से बची सत्याग्रह एक्सप्रेस

Thu, 24 Sep 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-बंथरा के बीच मंगलवार रात पशुओं का झुंड सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने आ गया। इस दौरान ट्रेन से टकराकर एक गाय की मौत हो गई और उसके मांस के टुकड़े इंजन में फंस गए। गनीमत रही कि ट्रेन पलटने से बच गई। इसके बाद मांस के टुकड़े निकाले गए। करीब पांच मिनट ट्रेन खड़ी रहने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कोविड-19 स्पेशल सत्याग्रह एक्सप्रेस मंगलवार को आनंद विहार से रक्सौल जा रही थी। ट्रेन रात 11:30 बजे शाहजहांपुर-बंथरा के बीच पहुंची, तभी पशुओं का एक झुंड ट्रैक पर आ गया और तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा गया। हालांकि पशुओं का झुंड देखकर ट्रेन के चालक व सहायक ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन पशु ट्रैक से नहीं हटे। इससे एक गाय टकराकर मर गई और उसके मांस के टुकड़े इंजन में जा फंसे। इस दौरान ट्रेन पलटने से भी बच गई। इसके बाद चालक ने ट्रेन को रोकी और इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को निकाला। कंट्रोल से आदेश पर ट्रैकमैन और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर मृत पड़े पशु को हटाया गया। इस बीच ट्रेन करीब पांच मिनट खड़ी रही। बाद में ट्रेन 11:45 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन से मवेेशी टकराने की सूचना पर कर्मचारियों का भेजा गया था। मृत मवेशी को ट्रैक से हटवाया गया। इससे ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की रुकावट नहीं है। - आशुतोष कुमार, पीडब्ल्यूआई, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed