फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

लाइफ टाइम अचीवमेंट टीचर अवार्ड से नवाजे गए डॉ. त्रिपाठी

Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज, सोसाइटी फॉर रिसर्च इन बायोलॉजिकल साइंस (एसआरबीएस) एवं प्रज्ञा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : उच्च शिक्षा विषयक ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहराइच के पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी त्रिपाठी को एसआरबीएस लाइफ टाइम अचीवमेंट टीचर अवॉर्ड, हरिद्वार की डॉ. दीपिका सैनी, जम्मू-कश्मीर की मधु भट्ट और बदायूं की डॉ. दीप्ति शुक्ला को एसआरबीएस टीचर अवॉर्ड प्रदान किया गया। चयनकर्ताओं में डॉ. पुनीत शर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह और डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ की डॉ. नेहा जैन ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति सभी को समान अवसर देगी और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए आयाम खोलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद आई नवीन नीति का मुख्य आधार राष्ट्र का विकास है। इसलिए सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। प्राचार्य और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अवनीश मिश्रा ने नई शिक्षा नीति को एक अच्छा कदम बताते हुए इस नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इससे पहले रितिका दीक्षित ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। डॉ. रमेश चंद्रा के संचालन में चले कार्यक्रम में डॉ. आदर्श पांडेय ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में भगवती प्रसाद राघव, डॉ. प्रवीण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed