फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

निगरानी समिति की बैठक से अनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच लोगों से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 25 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जलालाबाद। गांव सरखंडा में आयोजत निगरानी समिति की बैठक से अनुपस्थित रहे ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच लोगों से स्पष्टीकरण तलाब किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरखण्डा की एक महिला का पति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था कुछ दिन पहले यह दोनों पति पत्नी गुजरात से साथ साथ आये थे। पति जनपद हरदोई के गांव कमालपुर चला गया था जबकि महिला मायके सरखण्डा आ गई थी पति के पॉजीटिव पाए जाने के बाद आशंका के चलते महिला, उंसकी माँ तथा उसके तीन बच्चों की सैंपलिंग कराई गई जिसके बाद से यह गाँव अधिकारियों की निगरानी में है। रविवार को गांव में एसडीएम सतीश चंद्रा ने निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जिसकी सूचना होने के बाद भी बैठक में ग्राम पंचायत सचिव अनुज शुक्ला, आशा कार्यकत्री बेबी, एएनएम बीना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी के अलावा रोजगार सेवक विकास नदारद रहे। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित रहे सभी कर्मियों का स्पष्टीकरण तलाब किया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस गांव में विभिन्न प्रांतों के 55 प्रवासी पहुंचे है जिनके नए राशन कार्ड जारी करने तथा किसान सम्मान निधि से छूटे किसानों के फार्म भरवाए जाने के निर्देश बैठक में मौजूद राजस्व निरीक्षक को दिए गए है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से सभी प्रवासियों का हर तीसरे दिन स्क्रीनिंग करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed