{"_id":"5dc31b0e8ebc3e5aec25e0a1","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly383080556","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.20 करोड़ से गर्रा पुल से बरेली मोड़ तक फोरलेन होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.20 करोड़ से गर्रा पुल से बरेली मोड़ तक फोरलेन होगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गर्रा पुल से बरेली मोड़ तक फोर लेन सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन ने 9.20 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।
वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि गर्रा पुल से बरेली मोड़ तक लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस 1800 मीटर (1.80 किलोमीटर) लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। अब इस मार्ग को 9.20 करोड़ की लागत से फोर लेन बनवाया जाएगा। इस संबंध में उप सचिव अभय कुमार ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) को आदेश जारी करते हुए बरेली मोड़ से गर्रा पुल तक 1.80 किलोमीटर मार्ग फोर लेन चौड़ीकरण कराने की स्वीकृति दी है, जिसकी कुल लागत नौ करोड़, बीस लाख दस हजार रुपये होगी। स्वीकृत बजट के सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में संबंधित मार्ग के चौड़ीकरण में व्यय करने के लिए चार करोड़ साठ लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए हैं।