{"_id":"5e93438a8ebc3e7696670b7c","slug":"civic-amenities-corona-lockdown-shahjahanpur-news-bly4024887122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में आने जाने पर रही पाबंदी, जरूरत का सामान घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में आने जाने पर रही पाबंदी, जरूरत का सामान घर पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खलीलशर्की मोहल्ले में स्थित मस्जिद मरकज में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके आसपास के मोहल्लों को भी सतर्कता के तौर पर सील किया गया है। इन मोहल्ले में आने-जाने पर रोक है और गलियों को बेरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही घर की छतों से झांकने पर पाबंदी है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ताक झांक से बाज नहीं आए। जिस पर पुलिस कर्मियों को सख्ती दिखानी पड़ रही है। सतर्कता के तौर पर सील किए गए खलील शर्की, चौभुर्जी और अंटा मोहल्लों में रविवार को भी लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगी रही। सुबह के समय सिर्फ दूध वालों को ही रजिस्टर में एंट्री करने के बाद मोहल्लों में जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा जरूरत का सामान मांगने पर बेरिकेडिंग के पास ही उपलब्ध कराया गया। ड्यूटी पर जाने वालों को अपना कार्ड दिखाना पड़ा। अमर उजाला ने रविवार को दोबारा मोहल्ले के हालातों का जायजा लिया।
अंजान चौकी के पास पुलिस कर्मी तैनात, बेरिकेडिंग के किनारे से निकलने पर लगाई रोक
एक दिन पहले जहां अंजान चौकी के पास लगी बेरिकेडिंग पर पुलिस कर्मी नदारद थे और लोग बिना किसी रोक टोक के किनारे से निकल रहे थे। रविवार को वहां पर स्थिति बिल्कुल उलट नजर आई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौकी के पास कई पुलिसकर्मी खड़े थे और लोगों को बेरिकेडिंग के किनारे से निकलने पर रोका जा रहा था। एक साइकिल सवार बेरिकेडिंग से आधा बाहर आ गया, पुलिसकर्मी ने उसे भी वापस कर दिया। रोक के बावजूद अंजान चौकी से अंटा चौराहा वाले रोड पर लोग टहलते दिखाई दिए।
बेरिकेडिंग के पास ही लोगों को लेना पड़ा दूध
पोस्ती पाकड़ स्थित इंद्रा बाजार के पास वाली गली को भी बेरिकेडिंग कर बंद किया गया है। मोहल्ले में रहने वालों के बाहर जाने से पर पूरी तरह से रोक है। लेकिन उनकी जरूरत का सामान जैसे दूध, ब्रेड, सब्जी और किराना का सामान सब उन तक पहुंच रहा है। जरूरत पड़ने पर लोग फोन कर सामान मंगा रहे है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे एक डेयरी संचालक गली में रहने वाले लोगों को बेरिकेडिंग के पास ही दूध उपलब्ध कराते दिखा। जिनको दूध चाहिए था, वह अपने घरों से बर्तन लेकर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
ड्यूटी पर जाने वालों को दिखाना पड़ा पास
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभाग अपना सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। जिनको अवकाश वाले दिन भी ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। सतर्कता के तौर पर सील किए गए मोहल्लों में भी कई लोगों की ड्यूटी लगी है, जिनको आने-जाने के लिए पहले अपना पास दिखाना पड़ा। इसके साथ ही मोहल्लों में आने जाने वालों की रजिस्टर में एंट्री भी की गई, जिससे कोई बिना वजह घर से बाहर न जा सके।
अंटा चौराहा और गलियों में पसरा रहा सन्नाटा
अंटा चौराहा से अंजान चौकी जाने वाले मार्ग को बेरिकेडिंग कर बंद करने के साथ ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिनमें कुछ पुलिस कर्मचारी देवी प्रसाद स्कूल के पास अंटा चौराहे आने वाली गली के बाहर भी रहते हैं। जिससे कोई मोहल्ले और गलियों में घरों से बाहर न घूम सके। पुलिस की सख्ती की वजह से रविवार को सुबह से रोड पर सन्नाटा पसरा रहा, गलियों में भी कोई दिखाई नहीं दिया।