{"_id":"60fc6d318ebc3e58204970af","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly4542153198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा भूले, गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा भूले, गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से बचने को कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। बावजूद इसके लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को गंगा ढाईघाट पर हजारों की भीड़ जुटी। भीड़ उमड़ी तो ढाईघाट से लेकर ढाई गांव तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जिसमें लोग घंटों फंसे रहे।
मिर्जापुर इलाके में गंगा ढाईघाट को जाने के लिए बना बिछिया छुट्टी का पुल संकरा है। इस पुल पर एक बार में एक ही वाहन निकल पाता है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पहले निकलने के प्रयास में बिछिया छुट्टी पुल पर दो कारें आमने-सामने आ गईं। इसके बाद रास्ता जाम हो गया। गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर शनिवार को गंगा ढाईघाट जाने वालों की संख्या हजारों में थी, जिससे जाम लगने पर वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गईं। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहनों को निकलवाने में नाकाम रहे। कुछ लोगों ने जल्दबाजी में इधर-उधर से निकलने की कोशिश की, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इससे कुछ ही देर में करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तेज धूप और गर्मी की वजह से जाम में फंसी महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया। करीब तीन घंटे बाद मिर्जापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस वाले कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे जाम खुलवा सके।