{"_id":"60ca49c68ebc3e2ee9773a61","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly4500338115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी खाना खाने से बिगड़ी मजदूरों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासी खाना खाने से बिगड़ी मजदूरों की तबीयत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली इलाके में स्थित एक मिल में काम करने के दौरान बासी खाना खाने से 11 मजदूरों की तबियत अचानक बिगड़ गई। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया।
सोमवार रात चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज स्थित एक मिल में 11 मजदूर बासी खाना खाने से बीमार हो गये। इन मजदूरों शशिधर, छोटे, राघवेंद्र, मनोज, ओमेंद्र, प्रेम सिंह, विनोद, अरविंद, विपिन, दिलीप और विमलेश शामिल हैं। मजदूरों की हालत बिगड़ने पर अन्य मजदूरों ने मिल मालिक किशन अग्रवाल को सूचना दी। इसके बाद बीमार मजदूरों को पड़ोस के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां इलाज होने के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया, जिसके बाद कुछ मजदूरों को रात में भी घर भेज दिया गया। तीन से चार मजदूरों को बुधवार सुबह छुट्टी दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दूसरे जिलों के मजदूर मिल परिसर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर मजदूरों ने खाना खाया। कुछ खाना बच गया था, जिसे रात में बनाई आलू-लौकी की सब्जी से खाया। आशंका जताई जा रही है कि बासी खाना खाने की वजह मजदूरों को फूड प्वाइजनिंग हुआ होगा। मिल मालिक ने बताया कि दोपहर के बचे खाने में रात की बची सब्जी मिला ली थी। सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब सभी की हालत ठीक है।