{"_id":"5f6508a98ebc3e74906cd9bb","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly4203153159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व मेन पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व मेन पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का काम शुरू करने के लिए शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व मेन पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया। 377.51 करोड़ की राशि से बनने वाले 40 लाख लीटर क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 55 लाख लीटर क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन के बनने के बाद 2.77 लाख से भी ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन शहर के मोहल्ला मघई टाला में पुरानी अस्थाई गोशाला परिसर में किया गया। जहां पर यह प्लांट लगाया जाना है। कार्यक्रम की शुरूआत हवन पूजन के साथ हुई। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हवन में आहुति डाली, इसके बाद शिला पूजन किया गया। इस बीच कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पिछले 40 साल से यह प्रोजेक्ट लगातार थोड़े-थोड़े पैसे मिलने के बाद भी उपयोगी नहीं हो पाया। बताया अब इसके बनने के लिए तीन साल का कार्यकाल है। जनवरी 2023 तक इसको समाप्त किया जाना है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर, ठेकेदार को हिदायत दी कि जिस स्थिति में सड़क खोदी जाए उसको उसी तरह से ठीक किया जाए। सिर्फ गड्ढा नहीं भरना है। इस मौके पर एक्सईएन जल निगम उमेश गुप्ता, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, एई जल निगम तपिश बालियान आदि मौजूद रहे।