{"_id":"5f2c4e918ebc3e3cdb4e0207","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly4153801143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सितंबर में बनेंगे अगस्त के लर्निंग लाइसेंस, नई तारीखें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सितंबर में बनेंगे अगस्त के लर्निंग लाइसेंस, नई तारीखें जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल में लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में भीड़ को कम करने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने के स्लॉट (तारीखों) में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अगस्त में बनने वाले लाइसेंस अब सितंबर में बनाए जाएंगे।
एआरटीओ प्रशासन एमपी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भी ड्राइविंग लाइसेंस काउंटरों पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए लोग आ रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा है। इस भीड़ को कम करने के लिए विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट को बढ़ा दिया है। अब छह से 14 अगस्त तक बनने वाले लर्निंग लाइसेंस सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में बनना शुरू होंगे। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों से नए स्लॉट के अनुसार एआरटीओ कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
स्लाट में किया गया परिवर्तन:::
वर्तमान स्लाट - नया स्लाट
6 अगस्त 2020 - 7 सितंबर 2020
7 अगस्त 2020 - 8 सितंबर 2020
10 अगस्त 2020 - 9 सितंबर 2020
11 अगस्त 2020 - 10 सितंबर 2020
13 अगस्त 2020 - 11 सितंबर 2020
14 अगस्त 2020 - 14 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन कर भीड़ से बचें
यदि आप भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सरकार द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट सारथी पर अपने दस्तावेजों को अपलोड कर अपने आरटीओ कार्यालय से अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं, जिससे आपको भीड़ का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
इंटरनेट न चलने से ठप हुआ एआरटीओ कार्यालय का काम
एआरटीओ कार्यालय में इंटरनेट सेवाएं चरमराई हुई हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर इंटरनेट न चलने के कारण एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी परेशान रहे। वहीं लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट की समस्या को लेकर बीएसएनल व उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है।